गाजीपुर
बरसात में बिजली के खम्भों से रहें दूर
नंदगंज (गाजीपुर)। आजकल बरसात के मौसम में विद्युत (बिजली) के खम्भे को भूलकर भी नहीं छूना चाहिए। बल्कि छूना तो दूर, उसके पास भी नहीं जाना चाहिए। क्योंकि खम्भे में बंधी छरकी तथा खम्भे से सटे अर्थिंग के तार में भी करंट उतर जाता है। उसके संपर्क में आते ही आपकी जान भी जा सकती है।
इसके साथ ही जब ऐसी घटना हो जाए, तो हम सभी को घबराहट में अपना विवेक और धैर्य नहीं खोना चाहिए। संपर्क में आए व्यक्ति को हाथ से नहीं छुड़ाकर, बल्कि सूखी लकड़ी के डंडे से ही छुड़ाना चाहिए। इसके बाद घायल व्यक्ति को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए। हां, जब तक एम्बुलेंस तथा कोई साधन नहीं आ जाता, तब तक उसका प्राथमिक उपचार करते रहना चाहिए।
इसका अनुपालन सावधानीपूर्वक जरूर करें और सुरक्षित रहें। इस जानकारी को परिवार के बच्चों एवं अन्य लोगों को भी बताते हुए सावधान करना चाहिए।
