गाजीपुर
दानिश वरा बने भाजपा सादात उत्तरी मंडल के उपाध्यक्ष

बहरियाबाद (गाजीपुर)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक निर्णय लेते हुए बहरियाबाद उत्तर मोहल्ला निवासी तेजतर्रार और लोकप्रिय कार्यकर्ता दानिश वरा को सादात उत्तरी मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके मनोनयन से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। जगह-जगह मिठाइयाँ बांटी जा रही हैं और बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है।
दानिश वरा ने राजनीति में कदम रखते ही गरीब, मजदूर और दीन-दुखियों की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ी। उनके जमीनी कार्यों और निःस्वार्थ सेवा भाव के कारण उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी और आज वह भाजपा के उपाध्यक्ष पद पर आसीन हुए हैं। इस उपलब्धि पर ग्रामवासियों, स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और विश्वास जताया है कि वह अपने संगठनात्मक कौशल से पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।
भाजपा के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। दानिश वरा लंबे समय से पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे हैं। उन्होंने हमेशा निःस्वार्थ भाव से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया। वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। कार्यकर्ताओं के बीच उनकी छवि ऐसे नेता की है, जो हर समय उपलब्ध रहते हैं और समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हैं।
“कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है” – इस कथन को दानिश वरा ने अपने कार्यों से सिद्ध किया है। यही कारण है कि संगठन ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
सादात उत्तरी मंडल में उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद स्थानीय जनता में भी भारी उत्साह है। लोग उन्हें जमीनी नेता मानते हैं, जिन्होंने हमेशा लोगों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने और उनके समाधान में सक्रिय भूमिका निभाई। अब जब उन्हें नई भूमिका मिली है, तो क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि वह विकास के नए द्वार खोलेंगे और भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक और प्रभावी ढंग से पहुँचाएंगे।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दानिश वरा जैसे कर्मठ नेताओं को संगठन में जिम्मेदारी देने से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। संगठन के इस नवगठन में अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी नियुक्ति दी गई है, जिन्हें लेकर कार्यकर्ताओं में उल्लास का माहौल है। सभी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।