Connect with us

मुम्बई

शेफाली के निधन पर बोलें एक्स हसबैंड – तलाक के बाद भी रिश्ते में रहा सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। शेफाली जरीवाला का 27 जून को निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने से हर कोई हैरान है। इसी बीच उनके पहले पति और मीत ब्रदर्स के संगीतकार हरमीत सिंह ने भी इस दुखद खबर पर प्रतिक्रिया दी है। हरमीत सिंह ने बताया कि तलाक के बावजूद उनके और शेफाली के रिश्ते में हमेशा दोस्ती और सम्मान कायम रहा।

एक इंटरव्यू में हरमीत सिंह ने कहा कि वह दो-तीन साल पहले बांग्लादेश में एक शो के लिए गए थे, जहां सनी लियोनी और शेफाली भी मौजूद थीं। वापसी में जब वे प्राइवेट प्लेन से लौट रहे थे, तब शेफाली उनके बगल वाली सीट पर बैठी थीं। दोनों के बीच लंबी बातचीत भी हुई थी। हरमीत ने कहा कि शादी टूटने और तलाक के बाद भी जब भी किसी पार्टी या इवेंट में मुलाकात होती थी, तो वे एक-दूसरे का सम्मान करते थे।

शेफाली के निधन पर हरमीत ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर लिखा कि वह अंदर से टूट गए हैं और यकीन नहीं कर पा रहे हैं। शेफाली के साथ बिताए कुछ खूबसूरत साल हमेशा उनके दिल के करीब रहेंगे। साथ ही, उन्होंने उनके परिवार, पति पराग त्यागी और बहन शिवानी के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Advertisement

बता दें, शेफाली जरीवाला ने 2004 में हरमीत सिंह से शादी की थी और 2009 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद 2015 में उन्होंने एक्टर पराग त्यागी से शादी की थी। शेफाली ने अपने करियर की शुरुआत 19 साल की उम्र में म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से की थी, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। उनके बोल्ड अंदाज और डांसिंग स्टाइल ने लोगों का दिल जीत लिया था।

शेफाली के निधन से न सिर्फ परिवार बल्कि उनके दोस्त और प्रशंसक भी बेहद दुखी हैं। उनके निधन की खबर सुनकर प्रियंका चोपड़ा से लेकर मल्लिका शेरावत तक कई सितारों ने शोक व्यक्त किया। सभी ने उनके परिवार को इस मुश्किल समय में हिम्मत देने की बात कही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page