Connect with us

मुम्बई

‘कांटा लगा’ फेम अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आयी है। ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शेफाली ने शुक्रवार रात 11 बजे सीने में दर्द की शिकायत की थी। उनके पति पराग त्यागी तुरंत उन्हें मुंबई के नजदीकी अस्पताल लेकर गये जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेकअप आर्टिस्ट ने पुष्टि की कि उनका निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ है।

42 वर्षीय शेफाली जरीवाला ( Shefali Jariwala ) ने फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ भी काम किया था। उनकी अचानक हुई मौत से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Advertisement

आपको बता दें कि, शेफाली जरीवाला का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। वे साल 2002 में आए ‘कांटा लगा’ गाने के रीमिक्स वीडियो से घर-घर में मशहूर हो गई थीं। इस गाने की पॉपुलैरिटी के बाद उन्हें लोग ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से जानने लगे थे। हालांकि उस समय इस गाने को लेकर कुछ विवाद भी हुए थे, लेकिन शेफाली को और पहचान मिली। शेफाली ने बिग बॉस 13 में बतौर कंटेस्टेंट भाग लेकर भी खूब लोकप्रियता हासिल की थी। शेफाली के निधन की खबर सुनकर फैन्स और इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page