बलिया
गाज़ीपुर में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की बैठक सम्पन्न, प्रदेश भर से जुटे पत्रकार
सुरक्षा और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन
बलिया/गाजीपुर। गाज़ीपुर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान स्थित लंका मैरेज हॉल में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की मासिक बैठक उत्साहपूर्वक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और पत्रकारिता से जुड़ी अहम विषयों पर गहन चर्चा की।
बैठक का प्रमुख उद्देश्य पत्रकारों की सुरक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विचार-विमर्श करना रहा। इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम सिंह की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।
बलिया से जिलाध्यक्ष दुर्गा शंकर सिंह के नेतृत्व में एक सशक्त प्रतिनिधिमंडल गाज़ीपुर पहुंचा और संगठन की सक्रियता का परिचय दिया। चंदौली, आजमगढ़ समेत कई जिलों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला विंग कंचन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, कृष्ण मुरारी त्रिवेदी, अजय मिश्र, मंडल अध्यक्ष नित्यानंद सिंह, कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष हरिनारायण सिंह, विधिक सलाहकार जीतेन्द्र प्रताप सिंह सहित कई वरिष्ठ पत्रकार शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अशोक कुमार चौहान ने किया, जबकि समापन पर गाज़ीपुर ज़िला अध्यक्ष शिवप्रताप तिवारी ने सभी का आभार प्रकट किया। बैठक के दौरान पत्रकारों की गरिमा, स्वाभिमान और सुरक्षा के मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
