Connect with us

वाराणसी

एक करोड़ की मरम्मत के बाद भी बिजली गुल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। छह महीने में बिजली मरम्मत पर एक करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद वाराणसी के लोग भीषण गर्मी में चार-चार घंटे की कटौती झेलने को मजबूर हैं। बिजली विभाग ने मरम्मत के नाम पर करोड़ों खर्च किए, लेकिन शहर से लेकर गांव तक लोगों को राहत नहीं मिल पाई।

Loading...

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले तीन महीनों में 412 ट्रांसफॉर्मर जल चुके हैं, जिनमें से 380 ग्रामीण क्षेत्रों में और 32 ट्रांसफॉर्मर शहरी इलाकों में खराब हुए हैं। बिजली कटौती के चलते आमजन के साथ बाजार, स्कूल और दफ्तरों में भी कामकाज प्रभावित हो रहा है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि लगातार ट्रांसफॉर्मर बदलने और लाइनों की मरम्मत का काम जारी है, लेकिन फिलहाल राहत के आसार नहीं दिख रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page