Connect with us

वाराणसी

प्रयागराज बवाल के बाद चंद्रशेखर आजाद वाराणसी एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्रयागराज में हुए बवाल के बाद भीम आर्मी चीफ और सांसद चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया था। सोमवार सुबह उन्हें पुलिस सुरक्षा में वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर लाया गया। एयरपोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। चारों तरफ पुलिस बल की तैनाती रही। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद चंद्रशेखर आजाद दिल्ली के लिए फ्लाइट से रवाना हो गए।

Loading...

इस दौरान एयरपोर्ट पर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता भी नजर आए। चंद्रशेखर के एयरपोर्ट पहुंचने की खबर मिलते ही समर्थकों में हलचल मच गई। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट पर पुलिस ने कड़ी निगरानी बनाए रखी। चंद्रशेखर आजाद प्रयागराज में तनाव के बीच दिल्ली लौटे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page