Connect with us

गाजीपुर

वांछित आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। रविवार को उपनिरीक्षक बलवन्ता और उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ रात्रिगश्त, चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में निकले थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर मीरपुर जाने वाली नहर पुलिया के पास से पप्पू राम को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्तौल .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम पप्पू राम  पुत्र स्व. दयाराम निवासी ग्राम मिर्जापुर छपरा थाना बहरियाबाद, गाजीपुर बताया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना बहरियाबाद पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Loading...

पुलिस ने बताया कि पप्पू राम का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उस पर वर्ष 2020 में जीआरपी वाराणसी में धारा 379/411 के दो मामले दर्ज हैं, जबकि 2021 में भुड़कुड़ा थाना गाजीपुर में धारा 379 भादवि के तहत केस दर्ज है। अब उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम ने बताया कि आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page