Connect with us

गाजीपुर

अंधऊ हवाई अड्डे से अतिक्रमण हटाने पर बवाल

Published

on

Loading...
Loading...

सपा विधायक बोले- बिना पुनर्वास गरीबों के घर तोड़ना अमानवीय

गाजीपुर। अंधऊ गांव स्थित ऐतिहासिक अंधऊ हवाई अड्डे की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए रक्षा संपदा विभाग ने रविवार को बड़ी कार्यवाही की। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिराईच गांव समेत आसपास के कई गांवों में बुलडोजर चलाकर कई मकानों को जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय योजना के लाभार्थियों के घर भी टूट गए। प्रशासन की इस कार्यवाही से गरीब परिवारों के आशियाने उजड़ गए।

कार्रवाई के समय जिला प्रशासन के अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। बताया गया कि द्वितीय विश्व युद्ध के समय बने इस हवाई अड्डे की कुल जमीन करीब 63 एकड़ है, जबकि पूरी रक्षा संपदा विभाग की भूमि 235 एकड़ में फैली हुई है। इस पर 17 गांवों में वर्षों से अवैध कब्जा किया गया था।

इस कार्यवाही के बाद जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर बिराईच गांव समेत अन्य प्रभावित गांवों में पीड़ितों से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार को पहले गरीबों के पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए थी। बिना कोई वैकल्पिक इंतजाम किए घर गिरा देना पूरी तरह अमानवीय और गरीब विरोधी फैसला है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह सरकार अमीरों की मददगार और गरीबों की दुश्मन है, जिसे झोपड़ियां तोड़ने में महारत हासिल है। डॉ. यादव ने भरोसा दिलाया कि 2027 में जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तब सभी पीड़ितों को मकान, जमीन और राहत दी जाएगी। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भी कहा कि सपा सरकार बनते ही पीड़ितों को आवास, नौकरी और नुकसान का मुआवजा मिलेगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रणजीत यादव, सपा नेता दिनेश यादव, रविंद्र यादव, राजेंद्र यादव, रामब्रत यादव, संतोष चौबे समेत कई लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page