Connect with us

गाजीपुर

छात्र नेता ने वृद्धजनों संग मनाया उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का जन्मदिन

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के जन्मदिन के अवसर पर गाजीपुर में समाजसेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। छात्र नेता विवेकानंद पांडेय के नेतृत्व में छावनी लाइन स्थित वृद्धाश्रम में सेवा और सम्मान का आयोजन किया गया, जहां केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और वृद्धजनों के बीच लंच पैकेट व ताजे फल वितरित किए गए।

इस आयोजन से वृद्धजनों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। कार्यक्रम में समाजसेवी विनोद दूबे, उदय पांडेय, कुलदीप यादव, किशन गुप्ता, धनंजय कुमार दूबे और कन्हैया उपाध्याय समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में वृद्धाश्रम की संचालिका ज्योत्सना सिंह का सराहनीय सहयोग रहा।

Advertisement

छात्र नेता विवेकानंद पांडेय ने कहा कि सेवा ही सच्चा सम्मान है और बुजुर्गों का आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी ऊर्जा है। यह कार्यक्रम सेवा, संवेदनशीलता और सम्मान का प्रतीक बनकर सभी के लिए प्रेरणादायक रहा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page