Connect with us

गाजीपुर

जखनियां तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

पारदर्शी व त्रुटिरहित चुनाव की दिशा में लिया गया संकल्प

जखनियां (गाजीपुर)। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर बुधवार को तहसील सभागार जखनियां में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी एवं ERO रवीश गुप्ता ने की।

प्रशिक्षण में फार्म-6, 7, 8 से संबंधित प्रक्रियाओं के साथ-साथ बीएलओ (BLO) के दायित्वों एवं निर्वाचन कानूनों की बारीकियों की जानकारी दी गई। उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्यों में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता सर्वोपरि होनी चाहिए। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों से निर्वाचन संबंधित कार्यों को पूरी निष्ठा और सजगता के साथ संपन्न कराने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में AERO देवेंद्र यादव (तहसीलदार जखनियां), विवेकानंद सिंह (नायब तहसीलदार सादात), अनुराग यादव (नायब तहसीलदार जलालाबाद), अजय कुमार गुप्ता (खंड विकास अधिकारी जखनियां), राघवेंद्र प्रताप सिंह (खंड शिक्षा अधिकारी जखनियां) समेत कुल 46 सुपरवाइजरों ने प्रतिभाग किया।

Advertisement

प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन नामावली में संशोधन, नए मतदाता जोड़ने, मृतकों के नाम हटाने तथा स्थानांतरण संबंधी कार्यों को विधिक प्रक्रिया के अनुरूप संपादित करने पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों को आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, सुदृढ़ एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से सभी गतिविधियों को ईमानदारीपूर्वक निष्पादन के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने निर्वाचन प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page