Connect with us

चन्दौली

बिजली विभाग की लापरवाही से दर्शनार्थियों की जान खतरे में

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। सकलडीहा कस्बे में दुर्गा माता मंदिर के ऊपर से बिजली विभाग का हाई टेंशन तार जाने से उक्त मंदिर पर पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों को जान का खतरा सता रहा है। जबकि उक्त तार को हटाने को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस तथा बिजली विभाग एसडीओ सकलडीहा को पत्र के माध्यम से अवगत भी कराया जा चुका है। उसके बाद भी अभी तक उक्त बिजली के तार को विभाग द्वारा नहीं हटाया गया, जिससे कभी भी मंदिर परिसर में आने वाले भक्तों के साथ अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

उक्त के संबंध में मंदिर की देखभाल करने वाली प्रेमा चौरसिया ने बताया कि उक्त मंदिर लगभग 40 साल पूर्व बनाया गया था, जहां कुछ दिनों पूर्व बिजली विभाग द्वारा बिजली के केबल को बदलने का कार्य किया जा रहा था। वहीं विभाग द्वारा तार को बदलने के लिए एक खंभा भी लगा दिया गया, परंतु काफी दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक इस बिजली के नंगे तार को हटाने की जहमत नहीं उठाई गई।

Loading...

वर्तमान में मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें मजदूर तथा भक्त कार्य करते रहते हैं। वहीं मंदिर परिसर की छत से सटी हुई तार होने के कारण परिसर पर कभी भी करंट उतरने का खतरा बना रहता है। जबकि इसके संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ को पत्र देकर उक्त तार को हटाने की मांग भी की गई थी, परंतु कई महीने बीत जाने के बाद भी इस नंगे तार को नहीं हटाया गया। जिससे नवरात्र के महीने में भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए जान का खतरा सता रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page