Connect with us

चन्दौली

चहनियां कस्बा बना जख्मों का जोन, हाइवे निर्माण में घोर अनदेखी

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिले के चहनियां स्थित कस्बे में कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण कस्बे के लोग काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। हाइवे निर्माण के दौरान एक तरफ सड़क में छड़ निकालकर महीनों से छोड़ दिया गया है, जिससे आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। इसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

चंदौली से सकलडीहा, चहनियां, तीरगांवा तक हाइवे का निर्माण कार्य एक कार्यदायी संस्था द्वारा कराया जा रहा है। कच्छप गति से कार्य किया जा रहा है। चहनियां कस्बे में एक जगह काम पूरा किए बिना मशीन लेकर दूसरी तरफ चले जा रहे हैं।

Advertisement

चहनियां चौराहे से करीब तीन सौ मीटर सकलडीहा मार्ग और तीन सौ मीटर सैदपुर मार्ग पर रहने वाले निवासी, व्यापारी, राहगीर आदि दो वर्षों से परेशान हैं। किसी प्रकार से पक्की ढलाई तो हो गई है, किंतु आधा-अधूरा बनाकर विगत दो माह से छोड़ दिया गया है। उसमें भी छूटे हिस्से में छड़ निकालकर छोड़ दिया गया है, जिससे वहां के लोग, ग्राहक, राहगीर, बच्चे, महिलाएं छड़ से चोटिल हो रहे हैं। अब तक दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। जबकि ठीक इसके दूसरी तरफ सड़क ढालने के बाद उसे पूर्ण कर दिया गया है। यहां एक तरफ मार्ग को आधा-अधूरा छोड़कर मशीन दूसरी तरफ भेज दी गई है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश पनप रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page