Connect with us

मिर्ज़ापुर

फतहा घाट पर हुआ योगाभ्यास, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ने किया प्रतिभाग

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के तहत नगर के फतहा घाट पर साप्ताहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ने योग के विभिन्न आसनों में भाग लेकर सभी को योग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है और 21 जून को 180 से अधिक देश विश्व योग दिवस मनाएंगे।गंगा किनारे आयोजित इस सामूहिक योग कार्यक्रम में माताएं, बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। मंत्री ने कहा कि योग का अर्थ है जोड़ना, और यह शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि योग ने भारत की सनातन परंपरा को वैश्विक मंच पर स्थापित किया है।नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने बताया कि 15 जून से योग सप्ताह चल रहा है, और नगर के विभिन्न स्थानों पर अभ्यास जारी है। उन्होंने कहा कि “जब करेंगे योग, तो बनेंगे निरोग” इस भावना को लेकर हर वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं।कार्यक्रम में पतंजलि महिला योग समिति की राजलक्ष्मी ने अपने योग प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। उन्हें आयुष विभाग और आभा फाउंडेशन की ओर से अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी व नगरवासी मौजूद रहे जिनमें सोहन श्रीमाली, डॉली अग्रहरि, नितिन विश्वकर्मा, शरद सरोज, शशिधर साहू, संदीप तिवारी, विजय प्रजापति, अजय मोदनवाल, राजेश सोनकर, सत्यनारायण जायसवाल, ऋषभ जायसवाल, गौरव उमर, जाह्नवी तिवारी, अमित श्रीनेत, ईओ जी लाल, कर अधीक्षक शरदेंदु सिंह, जलकल अभियंता ओमप्रकाश राम, सीएसआई मनोज सेठ, आरआई अनिल जायसवाल, कंप्यूटर प्रभारी राकेश गुप्ता व जेई जटा शंकर पटेल शामिल रहे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page