Connect with us

मिर्ज़ापुर

आपदा से निपटने के लिए 14 दिवसीय फमेक्स प्रशिक्षण शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं एनडीआरएफ की संयुक्त पहल पर मीरजापुर में विभिन्न ग्राम पंचायतों में आपदा प्रत्युत्तर पर केंद्रित 14 दिवसीय “फमेक्स” प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और उप महानिरीक्षक 11वीं बटालियन एनडीआरएफ मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन तथा अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संचालित हो रहा है।

प्रशिक्षण में नाविकों, गोताखोरों, आपदा मित्रों, ग्राम प्रधानों और अन्य हितधारकों को बाढ़, आकाशीय बिजली, सर्पदंश, डूबने, तूफान आदि आपदाओं के समय बरती जाने वाली सावधानियों और बचाव उपायों की जानकारी दी जा रही है। एनडीआरएफ की टीम निरीक्षक इंद्रदेव कुमार के नेतृत्व में संवेदनशील ग्राम पंचायतों में जाकर प्रशिक्षण दे रही है।

Loading...

इस दौरान प्रतिभागियों को फर्स्ट एड, सीपीआर, प्राथमिक उपचार एवं घरेलू संसाधनों से बचाव उपकरण बनाने जैसी जरूरी जानकारियां भी दी जा रही हैं। चयनित ग्राम पंचायतों का चुनाव तहसील स्तर पर उनकी आपदा संवेदनशीलता के आधार पर किया गया है। प्रशिक्षण पंचायत भवन या विद्यालय परिसरों में आयोजित किया जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page