Connect with us

मिर्ज़ापुर

ईंट भट्ठे पर कार्यरत श्रमिकों को टीबी और एचआईवी के प्रति किया गया जागरूक

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर जनपद में 16 जून से प्रारंभ हुए विशेष टीबी स्क्रीनिंग अभियान के अंतर्गत हाई रिस्क क्षेत्रों में रह रहे लोगों के बीच जागरूकता और लक्षणों की पहचान का कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में 19 जून 2025 को विकासखंड सीखड़ की रुदौली ग्रामसभा स्थित शंकर मार्का ईंट भट्ठे पर कार्यरत श्रमिकों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव ने उपस्थित श्रमिकों को टीबी रोग के प्रमुख लक्षणों की जानकारी दी और बताया कि सरकार द्वारा जांच व इलाज की समस्त सुविधाएं नि:शुल्क प्रदान की जा रही हैं।

उन्होंने श्रमिकों से अनुरोध किया कि यदि कोई भी व्यक्ति लक्षणों से प्रभावित हो तो तत्काल सूचित करें, ताकि समय रहते जांच और उपचार कर संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।

कार्यक्रम में पीएमडीटी कोऑर्डिनेटर दुर्गेश कुमार रावत ने एचआईवी और एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा बचाव के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की।

इस जागरूकता अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी प्रदीप कुमार, राकेश कुमार समेत ईंट भट्ठा मालिक सुरेंद्र कुमार यादव और विपिन कुमार भी मौजूद रहे। यह खोजी अभियान 30 जून 2025 तक जिले के विभिन्न चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page