Connect with us

मिर्ज़ापुर

समाज सुधार के लिए ‘नव देवी’ टीम का गठन

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर में स्ववित्तपोषित पाल्क संस्था द्वारा समाज में व्याप्त समस्याओं के समाधान और जनजागरूकता के उद्देश्य से ‘नव देवी’ टीम का गठन किया गया है। यह टीम विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लिए कार्य करेगी और स्वच्छता, बालश्रम, पर्यावरण संरक्षण, पॉलीथिन उन्मूलन, भोजन की बर्बादी, दहेज प्रथा, साइबर अपराध, जल संरक्षण तथा नशा मुक्ति जैसे मुद्दों पर समाज को जागरूक करेगी। टीम में पूर्णिमा, नैन्सी, खुशी, आस्था, नैना, खुशबू, परी, नव्या और आरुषि को शामिल किया गया है, जो इन विषयों पर सक्रियता से कार्य करेंगी।

Loading...

संस्था ने इस पहल के माध्यम से लोगों को यह संदेश देने की कोशिश की है कि यदि हम आज प्रकृति और समाज की समस्याओं पर ध्यान नहीं देंगे, तो भविष्य की पीढ़ियों के लिए जीवन बेहद कठिन हो जाएगा। इस अवसर पर मंशा कुमारी, प्रवीण मौर्य, निर्जला कसेरा और चाहत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page