Connect with us

मिर्ज़ापुर

नगर पालिका के कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव का संरक्षण संस्था ने किया सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव को भी किया गया सम्मानित

मिर्जापुर। अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण इकाई मिर्जापुर द्वारा नगर पालिका परिषद के कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव को उनके स्थानांतरण के अवसर पर सम्मानित किया गया। संरक्षण संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे (एडवोकेट) और जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सेठ के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों ने यादव को उनके कार्यालय जाकर सम्मान स्वरूप माल्यार्पण किया, अंग वस्त्र भेंट किए और “विंध्य मानवाधिकार गौरव सम्मान पत्र” एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

अरविंद यादव की नगर पालिका परिषद में टैक्स जमा कराने की ऑनलाइन व्यवस्था और मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर में उनकी भूमिका को संस्था ने विशेष रूप से सराहा।इसके बाद संरक्षण की टीम ने समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव को भी विश्व मानवाधिकार दिवस कार्यक्रम के दौरान सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इसी अवसर पर संस्था के जिला सचिव राजीव श्रीवास्तव और मंडल सचिव मोहम्मद सलमान को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने कहा कि संरक्षण संस्था समाज और प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को हमेशा सम्मान देने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि अरविंद यादव ने मिर्जापुर नगर में अपने दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी से पालन किया है, जो अनुकरणीय है।

इस कार्यक्रम में संरक्षण संस्था के कई प्रमुख पदाधिकारी जैसे रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, आनंद कुमार सिंह, आशीष श्रीवास्तव, गुलाबचंद, महेंद्र नाथ सोनकर, राजन जायसवाल, राजेश श्रीवास्तव, छोटेलाल तिवारी, जियाउद्दीन अंसारी, भोलानाथ, राजू श्रीवास्तव, विकास और सलमान उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page