Connect with us

मिर्ज़ापुर

राहुल गांधी के बढ़ती लोकप्रियता से घबराई भाजपा सरकार: छोटे खान

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और प्रवक्ता मिन्हाज अहमद उर्फ छोटे खान ने अपने निवास डंकीगंज पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया। उन्होंने राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हुए कहा कि उनकी लोकप्रियता से भारतीय जनता पार्टी की सरकार घबराई हुई है।

छोटे खान ने दावा किया कि जातीय जनगणना का मुद्दा राहुल गांधी ने सबसे पहले उठाया था और अब भाजपा सरकार को भी इसे स्वीकार करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

कांग्रेस नेता और जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब केंद्र में यूपीए सरकार थी, तब गरीबों, मजदूरों और युवाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाई जाती थीं, जो अब भाजपा सरकार में बंद कर दी गई हैं।

इंजीनियर कृष्णा गोपाल चौधरी, राजधर दुबे और रमेश चंद्र प्रजापति पप्पू ने भी राहुल गांधी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर जनाधार हासिल कर रही है।

कार्यक्रम में केक काटने के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भोला चौरसिया, सिराज अहमद, हाफिज एजाज, मोहम्मद अनुज मिश्रा, संतोष यादव, डॉ. दिनेश चौधरी, अंकित अग्रहरि, राजेंद्र विश्वकर्मा, रितेश मिश्रा, अशोक गुप्ता, विजय दुबे, पहाड़ी संदीप तिवारी, जुग्गी लाल वर्मा, पितर कुमार, शमीम अहमद और सोनू गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page