Connect with us

बलिया

किसानों की समस्याओं का तुरंत हो समाधान : CDO

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। कृषि भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पूर्व में आयोजित किसान दिवस में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की।

ग्राम बड़सरी निवासी प्रगतिशील किसान बृजानंद तिवारी ने नेपियर घास की खेती से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी और अपने साथ लाए बीजों का वितरण किसानों और पशुपालकों में कराया।

Loading...

बैठक में किसानों ने उर्वरक की कमी और विद्युत आपूर्ति में आ रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता और सहकारिता विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए ताकि किसानों को परेशानी न हो।

बैठक में उप कृषि निदेशक मनीष सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला मत्स्य कार्यकारी अधिकारी, अग्रणी बैंक के जिला प्रबंधक, जिला पूर्ति अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page