Connect with us

वाराणसी

काशी से जुड़ी पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर औरैया मेडिकल कॉलेज का नामकरण

Published

on

पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर, जिनका श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से गहरा आध्यात्मिक संबंध रहा है, अब उत्तर प्रदेश में औरैया स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के नाम में भी सदा के लिए अमर रहेंगी।

राज्य सरकार ने इस संस्थान का नाम बदलकर “पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, औरैया” कर दिया है।इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने इसे सनातन संस्कृति के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया और इस पहल पर आभार व्यक्त किया।

मंदिर प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय उन सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसन्नता का कारण है जो देवी अहिल्याबाई के कार्यों को आज भी पूज्य मानते हैं।त्रिशताब्दी जन्मोत्सव वर्ष में लिया गया यह निर्णय लोकमाता के जीवन और दर्शन को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।इस अवसर पर ब्रजेश पाठक ने भी अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

उन्हें उनकी न्यायप्रियता, प्रशासनिक दक्षता और परोपकारी कार्यों के लिए सदा याद किया जाएगा। उन्होंने न केवल अपने राज्य, बल्कि संपूर्ण भारतवर्ष में मंदिरों, घाटों और धर्मशालाओं का पुनर्निर्माण कर सनातन परंपरा को जीवंत बनाए रखा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa