Connect with us

मिर्ज़ापुर

मां विंध्यवासिनी धाम में शरबत सेवा से श्रद्धालुओं को राहत

Published

on

Loading...
Loading...

विंध्याचल (मिर्जापुर)। प्रचंड गर्मी में मां विंध्यवासिनी धाम में श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाने के लिए विंध्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक सराहनीय कदम उठाया गया है। धाम के प्रमुख श्रृंगारिया पंडित शेखर शरण उपाध्याय और पंडित रघुवर उपाध्याय की अगुवाई में शरबत वितरण का यह सेवा कार्य शुरू किया गया, जिससे मंदिर आने वाले भक्तों को शीतलता मिल सके। हर दिन हजारों की संख्या में दर्शन को पहुंचने वाले श्रद्धालु इस भीषण गर्मी में मंदिर परिसर में लगी लंबी कतारों में खड़े रहते हैं।

ऐसे में ठंडा और स्वच्छ शरबत निःशुल्क वितरण की यह व्यवस्था न सिर्फ प्यास बुझा रही है, बल्कि भक्तों को ऊर्जा और सुकून भी दे रही है। यह सेवा कार्य मंदिर परिसर में जगह-जगह बनाए गए वितरण केंद्रों के माध्यम से चलाया जा रहा है, जिसका संचालन स्थानीय स्वयंसेवकों और मंदिर समिति के सहयोग से किया जा रहा है।पंडित शेखर शरण उपाध्याय ने बताया कि माता के दर्शन को आने वाले हर श्रद्धालु को थोड़ी राहत और सेवा देना ही हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा और मां की कृपा से आगे भी जरूरतमंदों की मदद होती रहेगी।

भक्तों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे मां की कृपा का प्रतीक बताया। एक भक्त रामप्रसाद ने कहा कि तपती धूप में कतार के बाद यह ठंडा शरबत किसी वरदान से कम नहीं। वहीं श्रद्धालु सुनीता देवी ने इसे शरीर और मन दोनों को ठंडक देने वाला बताया।यह पहल केवल गर्मियों तक सीमित नहीं है।

विंध्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ठंड के मौसम में गरीबों को कंबल वितरण, स्वास्थ्य शिविरों में नेत्र परीक्षण, निःशुल्क चश्मा वितरण तथा जरूरतमंद मरीजों को जयपुर ले जाकर ऑपरेशन कराना और उन्हें वापस घर तक पहुंचाने जैसी सेवाएं भी लगातार दी जाती रही हैं।

इस सेवा कार्य में पंडित राघवेंद्र उपाध्याय और पंडित उपेंद्र त्रिपाठी भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। मां विंध्यवासिनी धाम में आस्था के साथ सेवा का यह समर्पण भाव, इस स्थान की गरिमा को और अधिक बढ़ा रहा है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page