Connect with us

मिर्ज़ापुर

भैरो नेत्र चिकित्सालय में नहीं खुला डीआईसी सेंटर, आदेशों की उड़ रही धज्जियां

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। प्रदेश सरकार जहां स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, वहीं कुछ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सरकार के मंशा पर पानी फेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। लगभग दो माह पूर्व मिशन निदेशक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के भ्रमण के दौरान मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के साथ भैरो नेत्र चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया था।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि चिकित्सालय के प्रथम तल पर डीआईसी सेंटर खोला जाए। बावजूद इसके, आज तक उस आदेश पर कोई अमल नहीं हुआ है, जिससे साफ जाहिर होता है कि स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के प्रति जिम्मेदार अधिकारी कितने गंभीर हैं।

Loading...

विश्वस्त सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि चिकित्सालय के भवन पूजन के समय उस व्यक्ति को आमंत्रित तक नहीं किया गया, जिसने इस जिले को यह महत्वपूर्ण सुविधा दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

वहीं, एक पुजारी ने यह भी बताया कि हाईकोर्ट के आदेश में केवल नेत्र चिकित्सालय खोलने की अनुमति दी गई थी, लेकिन अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा कान, नाक व गला रोग विशेषज्ञों को भी वहां बैठाया जा रहा है, जो आदेशों के विरुद्ध है। इस अव्यवस्था के चलते आसपास के मोहल्लों के निवासी भी भीड़ और अव्यवस्था से परेशान हैं, परंतु जिम्मेदारों की चुप्पी सब कुछ बयां कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page