Connect with us

बलिया

विमान हादसे के मृतकों की स्मृति में चित्रगुप्त एजुकेशनल टेंपल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। हाल ही में अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतकों की आत्मा की शांति के लिए चित्रगुप्त एजुकेशनल टेंपल, छिब्बी बलिया में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में गहरा शोक व्यक्त किया गया और मृतकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

विद्यालय के प्रबंधक पंकज श्रीवास्तव, साहित्यकार डॉ. आदित्य कुमार अंशु, श्याम रथी यादव, हरेराम यादव, अशोक सिंह, शैलेन्द्र जी, गुड्डू चौहान, शेषनाथ विद्यार्थी, दिनेश जी, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, रंजू सिंह, हिमानी सिंह, अंजली सिंह, नेहा सिंह, अमीषा खरवार, प्रीति पुष्पक, ढेला वर्मा, रामप्रवेश राजभर, जयराम राय, रमजान अली समेत कई गणमान्य जनों ने गहरी संवेदना व्यक्त की।

Loading...

सभा में दो मिनट का मौन रखकर मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि दी गई और ईश्वर से उनके परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की गई। डॉ. आदित्य कुमार अंशु ने कहा कि इस प्रकार की विपत्तियों में समाज को एकजुट होकर मानवता और संवेदना का परिचय देना चाहिए। वहीं पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि ईश्वर से यही प्रार्थना है कि इस प्रकार की घटनाएं भविष्य में न दोहराई जाएं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page