Connect with us

गाजीपुर

बालू लदा ट्रक गड्ढे में पलटा, बाल-बाल बचे चालक और खलासी

Published

on

नंदगंज (गाजीपुर)। गंगापार जमानियां से ओवरलोड बालू लदे अनगिनत ट्रेलर तथा ट्रकों के आवागमन से नंदगंज-चोचकपुर तथा नंदगंज-शादियाबाद सड़क क्षतिग्रस्त होकर कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इसी वजह से नंदगंज-शादियाबाद सड़क मार्ग के शुरुआत में ही शादियाबाद मोड़ पर इन ओवरलोड ट्रकों के आवागमन से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे। इन्हीं बने गड्ढों से रविवार की भोर में एक बालू लदा ट्रक जाते समय अनियंत्रित होकर पलट गया।

रात होने के कारण अगल-बगल कोई वाहन या अन्य किसी के नहीं होने से कोई भयंकर हादसा नहीं हुआ। अन्यथा दिन होता तो वहां पटरी पर कई ठेलावाले, टोटो तथा बस पकड़ने वाले खड़े रहते हैं। ट्रक पलटने से केवल ट्रक चालक तथा खलासी को मामूली चोटें आईं हैं। यह ट्रक ठीक नंदगंज-शादियाबाद मोड़ पर पलटने से शादियाबाद जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया था। शादियाबाद की तरफ जाने वाली बसें तथा अन्य बड़ी गाड़ियाँ आगे से हाईवे से घूमकर आ-जा रही हैं।

ट्रक मालिक द्वारा बालू को तो ट्रैक्टर से उठा लिया गया, लेकिन पलटा ट्रक उसी तरह शाम तक पड़ा रहा। लोग कह रहे थे—ओवरलोड ट्रेलर व ट्रकों द्वारा स्वयं बनाए गए गड्ढे में स्वयं ही पलट गए। इस समय नंदगंज-चोचकपुर सड़क पर चौबीसों घंटे ओवरलोड बालू लदे ट्रेलर व ट्रक बिना किसी रोक-टोक के खुलेआम आ-जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस विभाग भी कान, आंख बंद करके चुपचाप पड़ा है।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page