Connect with us

बलिया

चन्द्रशेखर उद्यान में योग सप्ताह का शुभारंभ, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के तहत जनपद स्तर पर योग सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत चन्द्रशेखर उद्यान में हुई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा मौजूद रहे।

सिकंदरपुर तहसील से संवाददाता सकीना खातून ने जानकारी दी कि योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। नगर पालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल गुप्ता सहित कई गणमान्य लोगों ने भी योग में भाग लिया।

Loading...

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी आनंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि जिले की सभी तहसीलों, ब्लॉकों और प्रमुख स्थलों पर योगाभ्यास के आयोजन किए जा रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page