Connect with us

गाजीपुर

पुलिस ने बैंक सहित संदिग्ध स्थलों पर चलाया सघन चेकिंग अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में गुरुवार को एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बैंक शाखाओं, संदिग्ध स्थलों और संदिग्ध व्यक्तियों तथा वस्तुओं की गहनता से जाँच की गई। यह अभियान बैंकिंग सुरक्षा, जालसाजी रोकथाम और आमजन को जागरूक करने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

Loading...

पुलिस द्वारा आम नागरिकों को ठगी, धोखा-धड़ी और साइबर अपराधों से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही सुरक्षा का भाव जाग्रत करते हुए नागरिकों को निडर होकर अपने कार्यों को जारी रखने का संदेश भी दिया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के बीच विश्वास और सुरक्षा की भावना को मज़बूत करना रहा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page