Connect with us

गाजीपुर

देसी पिस्तौल के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद की नोनहरा पुलिस को गुरुवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अपराधी को देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सोनू उर्फ अनीश खां, पुत्र गामा खान, निवासी थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर को फत्तेहपुर अटवा स्थित शिव मंदिर के समीप से दबोचा।

अभियुक्त के कब्जे से एक देसी पिस्तौल .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी के विरुद्ध पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गौवध, आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमला, गैंगस्टर एक्ट और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। कुल 12 से अधिक मुकदमों में नामजद इस अपराधी की गिरफ्तारी से पुलिस को एक बड़ी राहत मिली है।

Loading...

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में अटवा मोड़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार तथा उनकी हमराह टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। सोनू उर्फ अनीश खां के खिलाफ थाना नोनहरा, भावरकोल, मोहम्मदाबाद और कोतवाली गाजीपुर में हत्या का प्रयास, अवैध असलहा रखने, गैंगस्टर एक्ट, पशु क्रूरता और गौवध अधिनियम जैसे संगीन मामलों में कुल 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page