Connect with us

गाजीपुर

“दिव्यांगों की मदद से आत्मा को मिलती है संतुष्टि” : शिवप्रकाश

Published

on

Loading...
Loading...

जखनियां (गाजीपुर)। जखनियां तहसील के अन्तर्गत गोबरचोता निवासी जमुना बासफोर अत्यंत गरीब हैं और मजदूरी करके जीविकोपार्जन करते हैं। उनके तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनके पुत्र रोहित बासफोर दिल्ली में मजदूरी का कार्य करता था।

अचानक एक दिन वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसका बायां पैर कट गया। इस दुर्घटना के बाद रोहित को चलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। रोहित और उसके परिजनों ने क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों से वैशाखी के लिए गुहार लगाई, लेकिन सभी ने केवल आश्वासन देकर टालमटोल किया।

जैसे ही राज्यस्तरीय पहलवान व समाजसेवी शिवप्रकाश यादव को इस घटना की जानकारी हुई, वे तुरंत रोहित के घर पहुंचे। परिजनों से मुलाकात कर उन्होंने रोहित को वैशाखी उपलब्ध कराई और आगे भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

जिला पंचायत प्रत्याशी शिवप्रकाश पहलवान की यह नेक पहल पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस अवसर पर समाजसेवी व क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी अजीत यादव ने कहा, “दिव्यांगजनों की सेवा करना मानव का परम धर्म है। इनकी सेवा से आत्मा को संतुष्टि मिलती है। गांव के दिव्यांगजनों में कुछ कर दिखाने की क्षमता है, बस आवश्यकता है उनके अनुकूल अवसर देने की।”

Advertisement

शिवप्रकाश पहलवान ने वैशाखी देकर न केवल सहयोग किया, बल्कि रोहित के आत्मबल और इच्छाशक्ति को भी मजबूती दी, जिससे वह समाज में एक प्रेरक उदाहरण बन सके। इस मौके पर हवलदार पहलवान, गोलू पहलवान, रवि, बब्लू, सौरभ, गौरव, सुभावती देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page