Connect with us

Uncategorized

साइकिल चोरी की घटना का मनियर पुलिस ने किया सफल खुलासा

Published

on

Loading...
Loading...

मनियर (बलिया)। मनियर पुलिस ने साइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए आरोपी के कब्जे से दो साइकिलें बरामद की हैं। यह कार्रवाई अपराध और अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांसडीह क्षेत्र के प्रभारी अधिकारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में मनियर पुलिस टीम को यह सफलता मिली।

4 जून 2025 को उप निरीक्षक ओम नारायण पाठक, कांस्टेबल जितेंद्र यादव और हेड कांस्टेबल अभिषेक सिंह बस स्टैंड क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और वांछित अभियुक्तों की तलाश में तैनात थे।इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की साइकिल के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति दियरा टुकड़ा नंबर दो से चांदू पाकड़ की ओर आ रहा है।

Loading...

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बताए गए स्थान पर पहुंचकर आरोपी पिंटू यादव (निवासी ग्राम चतुरपुर, उम्र लगभग 42 वर्ष) को हिरासत में ले लिया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि साइकिल उसने 29 मई 2025 को गंगापुर गांव में बांसडीह रोड पर शिवजी के मकान के पास से चुराई थी और बेचने की फिराक में था।

मौके से दो चोरी की साइकिलें बरामद की गईं।पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्यवाही के तहत थाने ले जाकर न्यायालय में प्रस्तुत किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक ओम नारायण पाठक, कांस्टेबल जितेंद्र यादव और अभिषेक सिंह शामिल थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page