Connect with us

मिर्ज़ापुर

विन्ध्य विश्वविद्यालय में श्रमिकों का पंजीकरण कैम्प, स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। विन्ध्य विश्वविद्यालय के देवरी कलाँ, मड़िहान परिसर में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और कुलपति शोभा गौड़ की उपस्थिति में पंजीकरण कैम्प और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने फीताकाटकर किया और इसके बाद बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की।इस दौरान मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना और कन्या विवाह सहायता योजना के लाभार्थियों को भी लाभ प्रदान किया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लगभग 100 निर्माण श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने श्रमिकों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

Loading...

इसके अतिरिक्त, सहायक श्रमायुक्त सुविज्ञ सिंह ने पंजीकरण कैम्प के संचालन पर विस्तार से जानकारी दी और बताया कि बोर्ड द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं।

उन्होंने अटल आवासीय विद्यालय की जानकारी देते हुए बताया कि यह विद्यालय निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए गुरमुरा सोनभद्र में स्थित है, जहां बच्चों को नवोदय विद्यालय की तर्ज पर कक्षा 6 से 12 तक निःशुल्क शिक्षा दी जाती है।कार्यक्रम के अंत में श्रम विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page