Connect with us

बलिया

देवेंद्र नाथ मिश्रा बने बार एसोसिएशन अध्यक्ष, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ चुनाव

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन बलिया का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर देवेंद्र नाथ मिश्रा ने 412 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी शैलेश कुमार सिंह को 198 मतों से हराकर जीत दर्ज की। महासचिव पद पर भूपेंद्र कुमार सिंह ने 246 वोटों के साथ भुवालजी सिंह को हराया।

Loading...

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सत्यप्रकाश ओझा उर्फ गोलू ने 221 मत प्राप्त कर करीबी मुकाबले में देवेंद्र कुमार उर्फ टिंकू को 9 मतों से हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर परमात्मानंद सिंह ने 366 मतों से जीत दर्ज की जबकि कोषाध्यक्ष पद पर रजनीश कुमार पांडेय ने 515 मत पाकर अमित कुमार चौबे को 221 मतों के अंतर से हराया। अन्य पदों पर पहले ही निर्विरोध चयन हो चुका था। चुनाव अधिकारी हरेंद्र सिंह ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी का आभार जताया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page