Connect with us

बलिया

समर कैंप के दौरान बच्चों को दी गई साइबर क्राइम और कानूनी जानकारी

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। परिषदीय विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के साथ महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। बुधवार को बैरिया ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय भीखाछपरा में बैरिया कोतवाली की महिला पुलिस निरीक्षक कीर्ति त्रिपाठी और जया गोस्वामी ने बच्चों को साइबर ठगी, नशे से बचाव, कानून और सड़क सुरक्षा के विषय में जानकारी दी।

महिला पुलिस निरीक्षक कीर्ति त्रिपाठी ने बच्चों को बताया कि उनका भविष्य देश की दिशा तय करेगा, और इसके लिए जरूरी है कि वे कानून की जानकारी रखें। उन्होंने बच्चों को यह भी बताया कि किसी भी समस्या के लिए वे 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस से मदद ले सकते हैं। विशेष रूप से साइबर अपराध पर जोर देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया और अनधिकृत एप्स से दूर रहने की सलाह दी और बच्चों को यह चेतावनी दी कि अज्ञात नंबर से आने वाली कॉल और वीडियो कॉल को न उठाएं।

Loading...

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि सड़क दुर्घटना के समय घायलों की मदद कैसे की जाए और पुलिस से सही तरीके से संवाद कैसे किया जाए। पूरे कैंप का उद्देश्य बच्चों को जागरूक करना और उन्हें सुरक्षा उपायों से परिचित कराना था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page