Connect with us

गाजीपुर

टोल प्लाजा के पास एक्सप्रेसवे की टूटी बाड़ बनी खतरे की घंटी, जिम्मेदार बेपरवाह

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर)। चांदपुर टोल प्लाज़ा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे लगी कंटीली तारों की बाड़ कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

क्षेत्रीय लोगों के अनुसार बाड़ काफी समय से टूटी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग इसकी मरम्मत को लेकर उदासीन बना हुआ है। टूटी बाड़ के चलते जंगली जानवरों और मवेशियों के एक्सप्रेसवे पर आने का खतरा लगातार बना हुआ है। ऐसी स्थिति में किसी भी समय वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ सकती है।

स्थानीय लोग बताते हैं कि टूटी बाड़ के भीतर कुछ कर्मचारी व अन्य लोग नियमित रूप से बाइक खड़ी करते हैं और आवागमन करते हैं, जिससे एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

हालांकि एक्सप्रेसवे सुरक्षा प्रभारी भरत यादव और टोल प्लाज़ा प्रबंधक इस स्थिति से भलीभांति परिचित हैं, फिर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्रीय लोगों ने मांग की है कि क्षतिग्रस्त बाड़ की तत्काल मरम्मत कराई जाए और अवैध रूप से प्रवेश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Advertisement

वहीं, इस संबंध में जब एक्सप्रेसवे निर्माण से जुड़ी ओरिएंटल कंपनी के इंजीनियर कृष्णकांत मिश्रा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page