Connect with us

वाराणसी

फाइनेंस कंपनी में दिनदहाड़े लूट मामले में मिर्जामुराद इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात ने पुलिस प्रशासन को हिला कर रख दिया है। तमाचाबाद पुलिस चौकी के पास स्थित एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में 28 अप्रैल को दोपहर करीब 1 बजे बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर 26 हजार रुपये लूट लिए। घटना के खुलासे में नाकामी और बिना नंबर प्लेट की बाइक के इस्तेमाल को लेकर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने नाराज़गी जाहिर की है।

कमिश्नर ने क्राइम मीटिंग के दौरान मिर्जामुराद थानाध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया। विशेष अभियान के बावजूद घटना का खुलासा न होने और बदमाशों के खुलेआम भाग निकलने को गंभीर चूक माना गया है। इस कार्रवाई के बाद डायल 112 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पांडेय को मिर्जामुराद थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कैसे दिया गया वारदात को अंजाम
ब्रांच अफसर अंकित सिंह के मुताबिक, दो युवक ऑफिस में घुसे और असलहा दिखाकर 26 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। सीसीटीवी फुटेज में तीनों बदमाशों को हथियार के साथ ऑफिस में दाखिल होते देखा गया है। लूट के बाद आरोपी कच्चे रास्ते से फरार हो गये। मौके पर दो टोपी भी बरामद की गई हैं, जो जांच में अहम सुराग बन सकती हैं।

तमाचाबाद पुलिस चौकी के ठीक बगल में स्थित है माइक्रो फाइनेंस कंपनी। हाईवे के दक्षिण सर्विस मार्ग पर यह घटना घटी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और बरामद सामान के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page