Connect with us

वाराणसी

जलकल जीएम का फूटा गुस्सा – “यह कैंप कार्यालय नहीं, मेरा आवास है”

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में जलकल विभाग के महाप्रबंधक अनूप सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने आवास के बाहर गुस्से में कर्मचारियों को गाली देते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक शख्स उनके सरकारी आवास में पहुंच गया था, जिससे वे भड़क उठे और अपना गुस्सा खुलेआम जाहिर किया।

जो वीडियो वायरल हुआ हैं उसमें महाप्रबंधक गाड़ी से उतरते ही सुरक्षा में तैनात कर्मियों पर नाराज होते हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। वे कहते हैं कि यह उनका निजी आवास है, कैंप कार्यालय नहीं और ऐसे प्रवेश बिल्कुल गलत हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई बात करनी है तो कार्यालय में संपर्क किया जाये, परिवार के बीच इस तरह का व्यवधान अस्वीकार्य है।

घटना के बाद जलकल विभाग की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जब पत्रकारों ने महाप्रबंधक से बात करने की कोशिश की, तो उनके एक कर्मचारी ने फोन उठाया और बताया कि वे बाहर गए हुए हैं।

नगर निगम के सूत्रों की मानें तो भेलूपुर स्थित जलकल परिसर में बने सरकारी आवास में एक व्यक्ति के घुसने से महाप्रबंधक नाराज हुए थे और यही वजह थी कि उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों पर भी गुस्सा निकाला।

Advertisement

इस पूरे घटनाक्रम का एक व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे विभाग की छवि को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page