Connect with us

गाजीपुर

अधिवक्ता पर मुकदमा दर्ज, एसडीएम से हस्तक्षेप की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। तहसील सेवराई में अधिवक्ता भोला सिंह यादव के खिलाफ थाना रेवतीपुर में दर्ज मुकदमे को लेकर अधिवक्ता समुदाय में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष अय्याज अहमद खाँ की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमे को दुर्भावनापूर्ण करार देते हुए न्यायिक कार्य से अनिश्चितकालीन बहिष्कार की घोषणा की गई।

बैठक में अधिवक्ताओं ने स्पष्ट आरोप लगाया कि अधिवक्ता भोला सिंह यादव पर भारतीय दंड संहिता की धारा 129जी के तहत दर्ज मुकदमा साजिशन और अधिवक्ता समाज की गरिमा को ठेस पहुँचाने के उद्देश्य से किया गया है। अधिवक्ताओं ने एक स्वर में इस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि जब तक यह मुकदमा वापस नहीं लिया जाता, वे न्यायिक कार्यों से पूर्णतः विरत रहेंगे।

बार एसोसिएशन ने जिले के अन्य बार संघों से भी इस आंदोलन में सहयोग देने की अपील की है। साथ ही अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी (एसडीएम) से मिला और मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर न्याय सुनिश्चित करने की मांग की।

बैठक में महासचिव सुमन्त सिंह कुशवाहा, मोहन लाल चौधरी, राम सेवक पासवान, राजेश प्रसाद राम, उमेश प्रताप सिंह कुशवाहा, पारस नाथ सिंह, पूनम सिंह यादव, हैदर अली खान, जितेंद्र उपाध्याय एवं वारिस अली अंसारी समेत अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

बार एसोसिएशन ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमा शीघ्र वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page