Connect with us

मिर्ज़ापुर

डेलही पब्लिक स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। भरुहना स्थित डेलही पब्लिक सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड परीक्षा 2024-25 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। छात्रों की मेहनत, लगन और समर्पण ने उन्हें उच्च अंक दिलाए, जिससे अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

विद्यालय परिसर में मिठाई बांटकर विद्यार्थियों की सफलता का जश्न मनाया गया और सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। प्रबंधन और शिक्षकों ने विद्यार्थियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और इसे सभी के सामूहिक प्रयास का नतीजा बताया।कक्षा 12 में आदर्श पांडेय ने 93.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं सुनिधि सिंह, दिव्यांशी जायसवाल, शुभी पांडेय, शगुन द्विवेदी और श्रेया सिंह ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाई।

Loading...

कक्षा 10 में सौम्या तिवारी ने 96% के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उनके अलावा गिरिशा गुप्ता, नैन्सी तिवारी, तितिक्षा शुक्ला, उत्कर्शिका दुबे, सिद्धानी, वैभवी सिंह, अवंतिका त्रिपाठी, निधि पांडेय और ऐश्वर्य सिंह ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

विद्यालय ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों की मार्गदर्शक भूमिका और अभिभावकों के सहयोग को दिया। संस्थान ने भविष्य में भी ऐसे परिणामों को दोहराने के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की बात कही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page