Connect with us

मिर्ज़ापुर

घाटों की स्वच्छता को लेकर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने गंगा प्रहरी टीम संग की बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। गंगा नदी और नगर के प्रमुख घाटों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगरपालिका कार्यालय के शिवाजी हाल में गंगा प्रहरियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने की। उन्होंने कहा कि गंगा और घाटों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है।

नगर के पांच प्रमुख घाट—हनुमान घाट, गैबीघाट, गऊघाट, ओलियरघाट और नारघाट—पर विशेष गंगा प्रहरी टीम का गठन किया गया है जो घाटों की सफाई और जनजागरूकता का कार्य करेगी।उन्होंने कहा कि घाटों पर साफ-सफाई बनाए रखने के साथ ही लोगों को गंगा में पूजा सामग्री प्रवाहित करने से रोकना भी जरूरी है।

Loading...

मीरजापुर वर्तमान में उत्तर प्रदेश में घाटों की स्वच्छता रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है, लेकिन अगले वर्ष इसे पहले स्थान पर लाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए गंगा प्रहरियों की भूमिका अहम होगी। फिलहाल पांच घाटों पर यह टीम कार्य करेगी, आगे चलकर अन्य घाटों पर भी इसी तरह की टीमें गठित की जाएंगी।

इस बैठक में रवि निषाद, नन्हे गुप्ता, रामबाबू निषाद, जय यादव, धर्मराज निषाद, पंकज विश्वकर्मा, आलोक निषाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page