Connect with us

मिर्ज़ापुर

डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने फिर रचा इतिहास, लगातार चौथी बार बना जिला टॉपर

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। CBSE द्वारा घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, मीरजापुर ने एक बार फिर ज़िले में शीर्ष स्थान हासिल कर गौरवशाली परंपरा को कायम रखा है। लगातार चौथे वर्ष स्कूल ने जिला टॉपर्स दिए हैं।

कक्षा 12वीं में तनुश्री बरनवाल ने 98.2% अंकों के साथ और कक्षा 10वीं में संविदा सिंह ने 98.4% अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के अन्य छात्रों ने भी अनुकरणीय प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किए।

Loading...

विद्यालय के डायरेक्टर श्री अमरदीप सिंह व श्रीमती अपराजिता सिंह ने प्रधानाचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय की मेहनत, अनुशासन और समर्पित शिक्षण पद्धति का प्रमाण है।स्कूल परिसर में जश्न का माहौल रहा, जहां शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिठाई बाँटी और सफलता का उत्सव मनाया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page