Connect with us

राज्य-राजधानी

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से 20 किलो विदेशी सोना बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मुजफ्फरपुर। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) की मुजफ्फरपुर इकाई ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए छपरा के निकट बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से 20 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया है। जब्त किए गए सोने की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 18 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में डीआरआइ अधिकारियों ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान हितेश, राजेश कुमार और विजय कुमार के रूप में हुई है, जो सभी मुंबई के रहने वाले बताए गए हैं।

बताया जा रहा है कि तस्कर सोने को ट्राली बैग में कपड़ों के बीच बहुत ही चालाकी से छिपाकर ले जा रहे थे। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि यह विदेशी सोना नेपाल से तस्करी कर मुजफ्फरपुर के रास्ते ट्रेन से मुंबई के सर्राफा बाजार में पहुंचाया जाना था।

फिलहाल डीआरआइ की टीम तीनों आरोपितों से गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आगे की कार्रवाई आरोपितों की निशानदेही पर की जाएगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page