Connect with us

वाराणसी

प्रेमचन्द्र की पुण्यतिथि पर कन्नौजिया परिवार ने जरूरतमंदों में वितरित किया खाद्य एवं पेय पदार्थ

Published

on

Loading...
Loading...

ब्लड बैंक में सपरिवार किया रक्तदान 

वाराणसी। पिछले कई साल की तरह इस साल भी 10 मई को कन्नौजिया परिवार ने अपने पूज्य पिताजी प्रेमचन्द्र की 21वीं पुण्यतिथि पर मानव सेवा का पुनीत कार्य कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार ने प्रातः जरूरतमंदों को अन्नदान किया, दोपहर में राहगीरों को शीतल पेय शरबत का वितरण किया और तत्पश्चात आईएमए रक्त बैंक में सपरिवार स्वैच्छिक रक्तदान कर उनके संस्कारों का स्मरण किया।

परिवार के मुखिया रजनीश कन्नौजिया ने बताया कि हर वर्ष वे अपने पिताजी की पुण्यतिथि पर समाज सेवा और जनहित के कार्य करते हुए उन्हें याद करते हैं। उन्होंने कहा, “हमारे पिताजी ने जो संस्कार दिए, उनके अनुरूप जनसेवा करना हमारे लिए गर्व की बात है। रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाने में मदद मिलती है, इसलिए हम सपरिवार वर्ष में कम से कम दो बार इसका आयोजन करते हैं।”

इस आयोजन में उनके अनुज भ्राता गुलशन, आशीष और भतीजे उत्कर्ष चौधरी, आदित्य चौधरी के साथ शतकवीर रक्तदाता सत्यप्रकाश आर्य की विशेष सहभागिता रही।

Advertisement

इस प्रकार, कन्नौजिया परिवार ने अपने पूज्य पिताजी को नमन करते हुए एक प्रेरणादायी मिसाल पेश की, जो न केवल समाज सेवा की भावना को जीवित रखता है, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में आशा की एक किरण जगाता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page