Connect with us

वाराणसी

पं. राम प्रवेश चौबे कॉलेज में युद्धकालीन सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

छात्रों ने सीखी युद्धकालीन सुरक्षा की बारीकियां, मेधावियों को मिला सम्मान

वाराणसी। कुरौली, रजला, नियार स्थित पं. राम प्रवेश चौबे पी.जी. कॉलेज एवं इंटर कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सौजन्य से गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार युद्ध सुरक्षा जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण “मॉकड्रिल” रहा, जिसमें छात्रों ने युद्धकालीन सुरक्षा सावधानियों का व्यवहारिक प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नागरिक सुरक्षा से अशोक त्रिपाठी, पूर्व सैन्य अधिकारी सतीश मिश्र, नागरिक सुरक्षा वार्डन आनंद मिश्र एवं पूर्व थानाध्यक्ष चोलापुर अनिल मिश्र ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। इनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।

इस अवसर पर भारतीय सेना के साहसिक “ऑपरेशन सिन्दूर” की सफलता पर गर्व व्यक्त किया गया और वीर सैनिकों के अदम्य शौर्य को नमन किया गया। विद्यार्थियों ने मिठाई बांटकर खुशी साझा की तथा राष्ट्रभक्ति के गीतों से माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।

Advertisement

कॉलेज के प्रबंधक सतीश चौबे ने सेना की रणनीति, व्यूह रचना और युद्धकालीन प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए मार्कड्रील की आवश्यकता को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। हाईस्कूल वर्ग में आयुषी मिश्रा ने प्रथम, सुधा सिंह ने द्वितीय और अर्पिता यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटरमीडिएट वर्ग में अपर्णा चौबे ने प्रथम, शाहिमा अंसारी ने द्वितीय और खुशी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदान कर उनकी उपलब्धियों को सराहा गया।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.के. दूबे, इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अभिलाषा चौबे, कोऑर्डिनेटर देवांश मनीष चौबे सहित धनंजय चौबे, अरुण पांडेय, रविनंदन पांडेय, राहुल पांडेय एवं समस्त शिक्षण तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page