Connect with us

वाराणसी

पंद्रह लाख लेकर नहीं दिया प्लॉट, एफआईआर दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलिंग के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अशोक विहार कॉलोनी फेज-1, पहड़िया निवासी बबली कुमारी ने आरोप लगाया है कि नीलगिरी इंफ्रॉसिटी प्राइवेट लिमिटेड के संचालकों ने उनसे 15 लाख 51 हजार रुपये की रकम वसूल कर प्लॉट नहीं दिया।

इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर चेतगंज पुलिस ने संबंधित कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Loading...

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बबली कुमारी ने कंपनी से एक प्लॉट खरीदने के लिए भुगतान किया था, लेकिन तय समय पर प्लॉट न मिलने पर उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।पुलिस का कहना है कि दस्तावेज़ों और लेन-देन की पुष्टि के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page