Connect with us

वाराणसी

नवनियुक्त जिलाधिकारी का व्यापार मंडल ने किया भव्य स्वागत

Published

on

वाराणसी। नवनियुक्त जिलाधिकारी का शनिवार को महानगर उद्योग व्यापार मंडल, वाराणसी द्वारा कचहरी स्थित जिला कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। मंडल के पदाधिकारियों ने पुष्पमालाएं अर्पित कर जिलाधिकारी का अभिनंदन किया तथा उन्हें नगर के व्यापारिक परिवेश से अवगत कराया।

समारोह में मंडल के संरक्षक नारायण खेमका, अध्यक्ष प्रेम मिश्रा, वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक जायसवाल, गोकुल शर्मा, रजनीश कनौजिया, देवांश चौबे, सुरेश तुलस्यान, घनश्याम जायसवाल, सोभनाथ विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यापारी नेता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान व्यापारियों ने शहर में व्यापारिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने, प्रशासनिक सहयोग की निरंतरता बनाए रखने और व्यावसायिक सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

जिलाधिकारी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और समस्याओं के समाधान हेतु त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa