Connect with us

वाराणसी

लोहता थाने में पहली महिला थानाध्यक्ष का महिला मोर्चा ने किया भव्य स्वागत

Published

on

वाराणसी। लोहता थाने की नवनियुक्त थानाध्यक्ष निकिता सिंह का गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला मंत्री व वरिष्ठ नेत्री उषा राज मौर्य ने कहा कि यह लोहता थाने के इतिहास में गर्व का क्षण है, जब पहली बार किसी महिला को थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

उषा राज मौर्य ने कहा कि निकिता सिंह की कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता बुधवार देर शाम “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद निकाले गए विजय जुलूस में साफ तौर पर देखने को मिली, जहां उन्होंने अपर पुलिस आयुक्त एस. चनप्पा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर पूरी कुशलता से कानून व्यवस्था बनाए रखी।

Advertisement

स्वागत से अभिभूत थानाध्यक्ष निकिता सिंह ने कहा, “यह पद मेरे लिए एक सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। महिला सशक्तिकरण का जो उदाहरण इस समय समाज में स्थापित हो रहा है, वह प्रेरणादायक है। मैं प्रयास करूंगी कि शासन की महिला-हितैषी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करूं और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को सख्ती से लागू करूं।”

स्वागत करने वालों में उषा राज मौर्य के साथ दीपा श्रीवास्तव, चंद्रा सिंह, अनीता तिवारी, उषा मौर्य, निर्मला सिंह, मीरा देवी, संतारा देवी समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में उत्साह, सम्मान और महिला सशक्तिकरण की स्पष्ट झलक देखने को मिली।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa