Connect with us

वाराणसी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर डॉल्फिन मित्रों ने बच्चों संग मनायी खुशियां

Published

on

Loading...
Loading...

स्कूली बच्चों में भरा देशभक्ति का जोश, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा परिसर

वाराणसी। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की जवाबी कार्रवाई “ऑपरेशन सिंदूर” की पूर्ण सफलता के उपलक्ष्य में गंगा डॉल्फिन मित्रों ने वाराणसी के स्कूली बच्चों संग उत्सव मनाया। इस अवसर पर सुसुवाही वार्ड 39 स्थित बिंद्रावन प्राथमिक विद्यालय एवं जंगमपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का नेतृत्व गंगा डॉल्फिन मित्र धर्मेन्द्र पटेल ने किया। उन्होंने छात्रों को देशभक्ति के मूल मंत्र सिखाते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी नारों के साथ देश के प्रति कर्तव्यबोध का संदेश दिया। छात्रों से जब उनके भविष्य के सपनों के बारे में पूछा गया, तो किसी ने फौजी, किसी ने पुलिस, तो किसी ने डॉक्टर और सीआईडी अधिकारी बनने की इच्छा जताई। उनके जवाबों से देश के उज्ज्वल भविष्य की झलक दिखाई दी।

धर्मेन्द्र पटेल ने कहा, “देश के वीर जवानों ने जो शौर्य दिखाया है, उस पर हर देशवासी को गर्व है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक ऑपरेशन सफल हुआ, जिसमें 90 से अधिक आतंकवादी मारे गए। मोदी जी आज के भारत के हनुमान हैं।”

Advertisement

विद्यालय परिवार ने भी इस राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page