वाराणसी
भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में तीन दिवसीय वार्षिक समीक्षा बैठक संपन्न
राजातालाब (वाराणसी)। आराज़ी लाइन विकासखंड अंतर्गत शहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में तीन दिवसीय वार्षिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य सब्जी शोध परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना तथा भविष्य की चुनौतियों से निपटने हेतु रणनीति तैयार करना रहा।
बैठक की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक एवं शोध परिषद अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ने की। उन्होंने वैज्ञानिकों से सब्जी उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए नवाचारों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम व उपभोक्ता मांग को देखते हुए सब्जी अनुसंधान के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों का विकास समय की आवश्यकता है।
बैठक में संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा विगत वर्ष की शोध उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से प्रस्तुतिकरण दिया गया। इस अवसर पर पूर्व निदेशक डॉ. जगदीश सिंह एवं पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. ए. बी. राय बतौर बाह्य विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
पीएमई प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. एस. के. सिंह ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। बैठक में संस्थान के सभी विभागाध्यक्षों एवं वैज्ञानिकों की सक्रिय भागीदारी रही।
