Connect with us

सियासत

ऑपरेशन सिंदूर पर दिखी राजनीतिक एकजुटता, जानिये किसने क्या कहा ?

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। 7 मई की रात भारतीय सैन्य इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई, जब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब दिया। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को सफलतापूर्वक ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई अंधेरे में अंजाम दी गई, जिसकी पुष्टि भारतीय सेना, गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने संयुक्त रूप से की।

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने इस जवाबी कार्रवाई को सशस्त्र बलों का पराक्रम बताते हुए कहा कि हमें अपने बहादुर जवानों पर गर्व है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर सेना के शौर्य को नमन करते हुए लिखा, “पराक्रमो विजयते।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया में सुरक्षाबलों की तारीफ करते हुए कहा, “हमें अपने सुरक्षाबलों पर गर्व है। जय हिंद!”

Advertisement

वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने “भारत माता की जय” का नारा देते हुए भावनात्मक एकजुटता दिखाई।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारत के पास आतंक के खिलाफ एक स्पष्ट और निर्णायक राष्ट्रीय नीति है और भारतीय सेना ने साहस और संकल्प के साथ इस नीति को जमीन पर उतारा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page