Connect with us

राज्य-राजधानी

छत्तीसगढ़ की दमिनी देवांगन बनीं ‘मिस इंडिया यूनिवर्स’

Published

on

Loading...
Loading...

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। मॉडलिंग की दुनिया में बिलासपुर की दमदार प्रतिभा दामिनी देवांगन ने अपनी मेहनत और जुनून से नया मुकाम हासिल कर लिया है। गोवा के कैंडोलिम बीच स्थित होटल सोनैस्टा इन में आयोजित नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट शो में उन्होंने Miss India Universe 2025 का खिताब अपने नाम कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया। इस प्रतिष्ठित इवेंट का आयोजन एस. एस. फाउंडेशन भिलाई द्वारा किया गया था, जिसकी आयोजक मिसेज शिखा साहू थीं। कार्यक्रम की शोभा बॉलीवुड एक्ट्रेस महक चहल ने बतौर मुख्य अतिथि बढ़ाई और ग्रूमिंग सेशन पुणे की मिसेज पल्लवी कौशिक के निर्देशन में हुआ।

दामिनी जनवरी 2025 में मिस छत्तीसगढ़ का खिताब भी जीत चुकी हैं और अब वह देशभर की ब्यूटी क्वीन बन चुकी हैं। वे इस समय एमबीए की अंतिम वर्ष की छात्रा हैं, साथ ही फार्मासिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट के रूप में भी कार्य कर रही हैं। उनके अंदर मॉडलिंग के प्रति जुनून है, जिसे वह एक प्राइवेट जॉब के साथ बखूबी आगे बढ़ा रही हैं।

दामिनी का परिवार पूरी तरह से उनके सपनों में साथ खड़ा रहा है। उनके पिता नारायण देवांगन एक दुकान संचालित करते हैं, मां गृहिणी हैं और दो छोटे भाई कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। एक मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाली दामिनी ने जनवरी 2025 से प्रोफेशनल मॉडलिंग में कदम रखा और तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

दामिनी का सपना है कि वे एक सफल रनवे मॉडल बनें, बड़े-बड़े ब्रांड्स के लिए शूट करें और किसी प्रतिष्ठित ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर बनें। वे कहती हैं, “ज़िंदगी में कुछ भी असंभव नहीं है, बशर्ते आप उसे पाने की सच्ची कोशिश करें। अगर उड़ान भरने का हौसला है तो पूरा आसमान खुला है।”

Advertisement

वे चाहती हैं कि उनकी यात्रा से युवा प्रेरणा लें और उन्हें एक रोल मॉडल के रूप में देखें। उनका आत्मविश्वास, परिश्रम और लगन उन्हें आने वाले समय में और ऊँचाइयों तक ले जाने की ओर अग्रसर कर रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page